मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लगातार दूसरे दिन हिंसा, शिवपुर में एक बार फिर पथराव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दिन शुरू हुई हिंसा थम नहीं रही है. शुक्रवार को एक बार फिर हावड़ा में जमकर पथराव हुआ.

Hawara Stone Pelting: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दिन शुरू हुआ बवाल थम नहीं रहा है. शुक्रवार (31 मार्च) को एक बार फिर हिंसा शुरू हो गई. हावड़ा के शिवपुर में पथराव हुआ है. इसके पहले गुरुवार को हावड़ा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया था. इस दौरान कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था.

शुक्रवार को पत्थरबाजी उस समय शुरू हुई जब एबीपी की टीम एक दिन पहले हुई हिंसा का हाल दिखाने के लिए शिवपुर में पहुंची हुई थी. इस दौरान शुक्रवार दोपहर 1.15 मिनट पर पत्थरबाजी शुरू हो गई. पत्थरबाजी की ये घटना एबीपी न्यूज के कैमरे में कैद हो गई.

दंगाईयों ने घटना को कवर कर रहे मीडिया कर्मियों पर भी पत्थरबाजी की जिससे मीडिया कर्मियों को खुद को बचाने के लिए लाइव रिपोर्टिंग में ही भागना पड़ा.

कैसे शुरू हुई पत्थरबाजी?

एबीपी की टीम एक दिन पहले रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद के हालात का कवरेज कर रही थी. इसी दौरान पीछे से एक हुजूम आया और पत्थरबाजी शुरू कर दी. भीड़ का निशाना एक घर के ऊपर था. इस दौरान वहां दुकानों के सामान भी तोड़ डाले गए.

खास बात ये थी कि जब हिंसक भीड़ ये सब कर रही थी तो पुलिस वहां मौजूद थी. हिंसा की ये वारदात पुलिस की मौजूदगी में हो रही थी. ऐसे में सवाल प्रशासन पर उठता है कि आखिर एक दिन पहले हिंसा के बाद पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए, जिसके चलते दूसरे दिन भी हिंसा शुरू हो गई.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें