मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग के कुसुंभा गांव के मतदाताओं ने मतदान का किया बहिष्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हजारीबाग,। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कुसुंभा गांव के मतदाताओं ने

सोमवार को लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान का बहिष्कार किया। यहां के मतदाताओं

का कहना है कि उनकी नाराजगी पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इसलिए वे वोट का

बहिष्कार कर रहे हैं।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसुंभा गांव में

बूथ नंबर 183-184 पर लगभग 1500 मतदाता हैं, जिनमें किसी ने भी वोट नहीं

किया। इसकी खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारी लोगों को

मनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मतदाता घरों से निकलने के लिए राजी नहीं

हो रहे।

गांव में बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

ग्रामीणों

ने कहा कि हजारीबाग जिले के बड़कागांव से एनटीपीसी का जो कोयला आता है, वह

कोयला हजारीबाग के कटकमदाग रेलवे साइडिंग में भेजा जाता है। सैकड़ों वाहन

इस गांव से गुजरते हैं। इसकी वजह से हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

गांव के लोगों की मांग है कि कुसुंभा गांव के पास फ्लाईओवर का निर्माण

किया जाए।

चार साल से फरियाद लगाकर थक गए, किसी ने नहीं सुनी

ग्रामीणों

ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री और सांसद, राज्य सरकार के मंत्री,

विधायक, जिला प्रशासन तक से लगातार चार साल से फरियाद कर रहे हैं। अब तक

उनकी मांगें नहीं मानी गईं। इसलिए आज गांव से कोई भी मतदाता मतदान करने के

लिए केंद्र नहीं गया।

जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

जिला

प्रशासन और प्रखंड के प्रशासन अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सभी

अधिकारी गांव वालों को मनाने में लगे हैं लेकिन ग्रामीण घरों से निकलने के

लिए तैयार नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें