खूंटी में विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुूरूआत
-लोगों की आकांक्षाओं को प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचाना अभियान का लक्ष्य: प्रतुल नाथ शाहदेव
खूंटी, 29 फ़रवरी। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए
भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए विकसित भारत मोदी की गारंटी
संकल्प पत्र सुझाव अभियान की गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय खूंटी में
शुरूआत की गई।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव, भाजपा
जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय साहू सहित अन्य स्थानीय भाजपा
नेताओं की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लोगों के सुझाव
एकत्रित करने के लिए खूंटी और तोरपा विधानसभा क्षेत्र के लिए दो अलग-अलग
सुझाव पेटी लॉन्च की गई। मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा के
प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है,
जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है और इसे पूरा करने का वादा भी किया
है।
इसी परिकल्पना के आधार पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने
केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से इस अभियान की शुरुआत की है। अभियान का
उद्देश्य जन-जन की आकांक्षाओं को सीधे प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंचना है,
ताकि वे विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सके। यह अभियान जनता के समर्पण
और विश्वास का प्रमाण होगा। इस अभियान के तहत आगामी लोकसभा चुनाव के घोषणा
पत्र के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझावों, आकांक्षाओं और विचारों को
जानने का पार्टी ने लक्ष्य निर्धारित किया है। जनसंपर्क गतिविधियों के
माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के सुझाव एकत्रित करेंगे। इसके अलावा
मोबाइल में मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 और नमो ऐप की सुविधा लॉन्च की गई
है, जहां मिस्ड कॉल कर लोग अपने सुझाव दे सकते हैं।
देश भर के
प्रत्येक विधानसभा में 6000 से अधिक सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा
पार्टी के अन्य कार्यक्रमों एवं सभाओं में भी यह पेटियां उपलब्ध होंगी,
जहां लोग अपने सुझाव डाल सकेंगे। इसके अलावा देशभर में 500 एलईडी प्रचार
वाहन चलाए जाएंगे, जिससे देश के गांव-गांव में मोदी सरकार के विकास का
संदेश को प्रसारित किया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में 10 लाख
बूथों पर घर-घर जनसंपर्क कर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी
देंगे और विकसित भारत की परिकल्पना के लिए लोगों के सुझाव एकत्रित करेंगे।





