मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

विक्रमादित्य को चेताया अनिल शर्मा ने, बोले आपके और हमारे परिवार की है आर पार की लड़ाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मंडी,। मंडी सेरी मंच पर कंगना रनौत के नामांकन मौके पर आयोजित

भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पंडित सुख राम के पुत्र एवं मंडी

सदर से विधायक अनिल शर्मा जो पूर्व में मंत्री भी रह चुके हैं ने

विक्रमादित्य का नाम लिए बिना कहा कि 2 गज जमीन के लिए तो उन्होंने मंत्री

पद से रिजाइन कर दिया मगर मंडी के लिए क्या किया यह तो बताएं। उन्होंने कहा

कि उनके परिवार के साथ हमारे परिवार की आर पार की लड़ाई रही है।

उन्होंने

अपने समर्थकों से आह्वान किया कि आप सब हमारा साथ देंगे। भाजपा को

जिताएंगे। कंगना को सांसद बनाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का

आशीर्वाद इनके साथ है। उन्होंने कहा कि जहां आज कंगना रनौत पहुंची हैं वहां

कभी पंडित सुखराम भी थे। पंडित सुख राम का वोट कंगना रनौत का वोट है।

उन्होंने

बिना नाम लिए विक्रमादित्य पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके परिवार को इतने

मौके पर मिले पर मंडी के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। यहां तक कि जब केंद्र

में पंडित सुख राम रक्षा राज्य मंत्री थे तो वह मंडी में युद्ध उपकरण

कारखाना खोलना चाहते थे मगर वीरभद्र सिंह ने उस समय मुख्यमंत्री रहते हुए

जमीन तक नहीं दी।

अनिल शर्मा ने कहा कि सेरी मंच पर बहुत जलसे हुए

हैं, बड़े बड़े जलसे उन्होंने देखे हैं मगर ऐसा जुनून इससे पहले कभी नहीं

देखा। यह मंडी की जनता का जुनून है और हिमाचल की बेटी कंगना के लिए यह

जुनून है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें