मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

विजय देवरकोंडा ने लाखों में नीलाम किया था अपना पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

विजय

देवरकोंडा को साउथ सिनेमा के अग्रणी अभिनेता के रूप में जाना जाता है। वह

अपने सहज अभिनय से दर्शकों को हमेशा प्रभावित करते हैं। विजय ने अर्जुन

रेड्डी, गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय

की छाप छोड़ी। उनका फैन बेस भी काफी बड़ा है, लेकिन इस एक्टर को एक बार

काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। एक्टर ने करीब सात साल बाद इस पर

कमेंट किया है।

विजय ने कुछ साल पहले मिला अपना पहला

फिल्मफेयर अवॉर्ड बेच दिया। उस वक्त इस अवॉर्ड को बेचने को लेकर उन्हें

काफी ट्रोल किया गया था, लेकिन विजय तब इस सब पर टिप्पणी करने से बचते रहे।

अब सात साल बाद उन्होंने इस सब पर टिप्पणी की है और यह भी बताया है कि

उन्होंने अवॉर्ड क्यों बेचा।

विजय ने हाल ही में एक

इंटरव्यू में कहा कि मुझे अब तक जितने पुरस्कार मिले हैं, मैं उन्हें बांट

चुका हूं। मैंने फ़िल्मफ़ेयर का पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार नीलाम

कर दिया। इससे मुझे अच्छी कमाई हुई। करीब 25 लाख रुपये मिले थे, जिसे एक्टर

ने वर्ष 2018 में सीएम रिलीफ फंड में दे दिए थे। एक्टर ने ये भी कहा है कि

उनके लिए अवॉर्ड से ज्यादा यादें जमा करना जरूरी है।

विजय

देवरकोंडा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2016 में आई फिल्म 'पेली

चूपुलु' से की थी। इसके बाद वर्ष 2017 में आई फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से

उन्हें खास पहचान मिली। अब विजय अपनी आने वाली फिल्म 'द फैमिली स्टार' में

नजर आएंगे। फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में वह विजय के साथ

मृणाल ठाकुर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दर्शक भी उनकी फिल्म का बेसब्री

से इंतजार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें