मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में रातू रोड फ्लाईओवर निर्माण के मद्देनजर दो दिनों के लिए मार्ग परिवर्तन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

28 दिसंबर राजधानी रांची के रातू रोड फ्लाईओवर निर्माण के

मद्देनजर किशोरी यादव चौक से जाकिर हुसैन पार्क के बीच पिलर सहित अन्य

कार्य किया जाना है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस से निर्माण करने वाली कंपनी ने

सहायता मांगी है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रायल के तौर पर दो दिनों का

समय लेकर कुछ जगहों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया है। यह प्रक्रिया गुरुवार

सुबह आठ बजे से शुरू हो गयी है, जो शुक्रवार तक चलेगी।

ये रूट किए गए डायवर्ट

- किशोरी यादव चौक से जाकिर हुसैन पार्क की ओर जाने वाले सभी तरह के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा।

-पिस्का

मोड़ से आने वाले सभी ऑटोरिक्शा और ई-रिक्शा दुर्गा मंदिर चौक से होते हुए

हॉट लिप्स चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक, जाकिर हुसैन पार्क एवं अन्य

स्थानों की ओर जा सकेंगे। अन्य वाहनों का परिचालन यथावत रहेगा। ये वाहन

न्यू मार्केट चौक से बाएं राजभवन मोड़ होते हुए हॉटलिप्स चौक की ओर

जायेंगे।

- कांके रोड से रातू रोड आने वाले ऑटोरिक्शा व

ई-रिक्शा राम मंदिर (प्रेमसंस मोटर्स की बगल वाली सड़क) से सिदो-कान्हू

पार्क, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक, जाकिर हुसैन पार्क होते हुए अन्य

स्थानों की ओर जायेंगे। अन्य वाहनों का परिचालन यथावत रहेगा।

- कचहरी चौक की ओर से आने वाले वाहन जाकिर हुसैन पार्क से किशोरी यादव चौक होते हुए रातू रोड व हरमू रोड की ओर जा सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें