मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

विद्या बालन ने साझा किया ट्रेडिशनल लुक, साड़ी में बिखेरा जलवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है और इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अपने अनूठे अंदाज से प्रशंसकों का दिल जीत रही हैं। नवरात्रि के पहले दिन से ही विद्या अपने खूबसूरत और पारंपरिक लुक को सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं।

शनिवार को भी उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की।

विद्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बेहद आकर्षक और सौम्य अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने एश ग्रे रंग की चंदेरी साड़ी पहनी। इस साड़ी पर सुनहरे रंग की बारीक डिजाइन और मैचिंग बॉर्डर इसे और भी खास बनाते हैं।

विद्या ने इस साड़ी के साथ गहरे हरे रंग का ब्लाउज पेयर किया, जो उनके लुक को और निखार रहा है।

मिनिमल मेकअप के साथ विद्या ने माथे पर छोटी-सी हरी बिंदी, कानों में बड़े-बड़े झुमके और पोनी स्टाइल में चोटी बांधी है, जिसने उनके लुक को ट्रेडिशनल टच दिया। उनकी तस्वीरें देखकर प्रशंसक उनकी सादगी और शालीनता की तारीफ कर रहे हैं।

तस्वीरों में विद्या का अंदाज भी देखने लायक है।

पहली तस्वीर में वह दीवार के बॉर्डर को पकड़कर दूसरी ओर देखते हुए पोज दे रही हैं, जो उनकी सहजता को दर्शाता है। दूसरी तस्वीर में भी वह उसी अंदाज में उल्टी दिशा में देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को उन्होंने कैप्शन दिया, "नवरात्रि का छठा दिन।"

विद्या के इस लुक को देख प्रशंसकों ने कमेंट्स में उनकी खूबसूरती और पारंपरिक अंदाज की जमकर तारीफ की। विद्या नवरात्रि के हर दिन अपने लुक से कुछ पेश कर रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'भूल भुलैया 3' में देखा गया था। इसी साल एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्म 'परिणीति' को सिनेमाघरों में री-रिलीज भी किया गया। इसके बाद वह अपनी आगामी फिल्म 'कहानी 3' में दिखाई दे सकती हैं, हालांकि इसकी रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है। फिलहाल एक्ट्रेस फिल्मों से दूर सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट्स देती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें