मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आराेपित के खिलाफ केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आराेपित के खिलाफ केस दर्ज

आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज पुलिस टीमाें ने तलाश शुरू कर दी है : एसपी सिटीमुरादाबाद। मुरादाबाद जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी मोसीम ने पांच माह पहले छेड़छाड़ की और फिर उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया व अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब लगातार ब्लैकमेल कर रहा है।सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि चक्कर की मिलक में रहने वाला मोसीम ने पांच माह पहले उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी ने उसे डरा धमकाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोपित पांच माह से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। बीती 16 नवंबर की शाम आरोपित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपित के परिजन और उसके मोहल्ले के लोग पीड़िता के घर पहुंच गए। उन्होंने पीड़िता की मां पर दबाव बनाया है कि वह इस मामले में समझौता कर ले लेकिन पीड़िता की मां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने पर अड़ गई और पुलिस के पास पहुंची।पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपित मोसीम के खिलाफ दुष्कर्म, एससी- एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। इसके साथ थाना पुलिस टीम आरोपित की तलाश में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें