मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

इंटरमीडिएट छात्रों के आंदोलन की जीत पर निकाला गया विजय जुलूस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंटरमीडिएट छात्रों के आंदोलन की जीत पर निकाला गया विजय जुलूस

पूर्वी सिंहभूम। इंटरमीडिएट की पढ़ाई कॉलेजों में ही जारी रखने के निर्णय पर रविवार को शहर के छात्रों ने ऐतिहासिक विजय जुलूस निकाला। कोऑपरेटिव कॉलेज, वूमेन्स कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने साकची आम बगान से जुलूस की शुरुआत की। हाथों में तख्तियां लिए और “छात्र एकता जिंदाबाद”, “हमारा हक हमें मिला”, “झारखंड सरकार जिंदाबाद” जैसे नारों के साथ छात्रों ने पैदल मार्च किया। विजय जुलूस का समापन साकची गोलचक्कर पर आकर हुआ, जहां छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की।छात्रों ने कहा कि सरकार के इस फैसले से उनका भविष्य सुरक्षित हुआ है और पढ़ाई में अनावश्यक व्यवधान की आशंका समाप्त हो गई है।छात्र नेता अनुज सिंह ने कहा कि यह जीत छात्रों की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी मिलकर अपनी बात रखें तो कोई भी समस्या हल होगा । छात्रा प्रियंका कुमारी ने कहा कि सरकार ने उनकी भावनाओं को समझा और यह फैसला उनके लिए राहतभरा है।विजय जुलूस में कई अभिभावक, शिक्षक और समाजसेवी भी शामिल हुए। अभिभावकों ने कहा कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई स्कूलों में शिफ्ट करने का फैसला व्यावहारिक नहीं था।ज्ञात हो कि हाल ही में झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई को स्कूलों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। छात्रों और अभिभावकों ने इसका जोरदार विरोध किया था। अंततः सरकार और राजभवन ने छात्रों की मांगों को स्वीकार करते हुए कॉलेजों में ही पढ़ाई जारी रखने का निर्णय लिया। विजय जुलूस के दौरान छात्रों ने भविष्य में भी पढ़ाई के साथ-साथ छात्र हित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें