मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

मानगो में डैम के पानी से प्रभावितों ने की मुआवजे की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मानगो में डैम के पानी से प्रभावितों ने की मुआवजे की मांग

पूर्वी सिंहभूम।

पूर्वी सिंहभूम।चांडिल डैम का फाटक अचानक रातों-रात खोल दिए जाने से जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में गत दिन बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। इमाम नगर, रामनगर, संजीवनी पथ और हनुमंत नगर जैसे कई मोहल्लों में नदी का पानी तेजी से घुस गया, जिससे घरों में पानी भरने से लोगों का भारी नुकसान हुआ।स्थानीय लोगों के मुताबिक, श्यामनगर स्थित पूर्व अस्थायी बांध पहले से ही बनाया गया था और इसके संबंध में नागरिकों ने 20 जून 2025 को उप नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा था। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी, इसके बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए।प्रभावित इलाकों के लोगों का कहना है कि डैम का फाटक बिना पूर्व सूचना खोले जाने से नदी का पानी अचानक रिहायशी इलाकों में घुस गया। लोग किसी तरह अपनी जान बचा पाए, लेकिन उनके घरों का कीमती सामान, जरूरी दस्तावेज और राशन पूरी तरह नष्ट हो गया।राष्ट्रीय जनता दल के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश शाह सहित अन्य स्थानीय लोगों ने शनिवार को प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा और राहत राशि प्रदान की जाए। उनका कहना है कि इस त्रासदी से जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई केवल सरकार की आर्थिक सहायता से ही संभव है। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित योजना और अलर्ट सिस्टम लागू करने की भी मांग की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें