मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

मां-बेटे मिलकर करते थे अवैध हथियारों की तस्करी, मुंगेर से कट्टा लाकर धनबाद में सौदा करते हुए गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धनबाद। मां-बेटा, यह शब्द सामने आते ही ममता, दुलार और ढेर

सारा प्यार जैसी बातें नजरों के सामने घूमने लगता है, लेकिन आज हम जिस

मां-बेटे की बात कर रहे है उनके कारनामे इससे बिल्कुल उलट है। दरअसल

मां-बेटे की इस जोड़ी का काम मौत का सामान बेचना है। धनबाद पुलिस ने इस

मां-बेटे को दो पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

शनिवार

को धनबाद एसएसपी हरदीप पी जनार्दन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस शातिर

मां-बेटे के कारनामों का खुलासा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को भयमुक्त

तथा शांतिपूर्ण वातावरण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला

प्रशासन कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार की हो रही खरीद

विक्री एवं गैर कानूनी उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने के लिए एसडीपीओ निरसा के

नेतृत्व में उनके सहयोग हेतु एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की है। इस

टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 50 वर्षीय एक महिला और उसके पुत्र को

अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि उनको

गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा आरती होटल, कंचनडीह के सामने भुईयाधौड़ा की

महिला और उसका पुत्र मुंगेर से अवैध देशी कट्टा, पिस्टल लाकर निरसा थाना

क्षेत्र एवं इसके आस-पास के थाना क्षेत्रों के लोगो को बेचते हैं।

सूचना

के आधार पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने छापामारी करते हुए महिला उषा देवी

एवं उसके पुत्र कृष्णा यादव को 7.65 एमएम के 2 कंट्री मेड पिस्टल, 7.65

एमएम के 2 खाली मैगजीन और 7.65 एमएम के 14 जींदा कारतूस के साथ रंगे हाथों

पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि यह मां-बेटे

काफी दिनों से इस धंधे से जुड़े हुए थे और इनके ग्राहक हथियारों के लिए

इनसे सीधे संपर्क करते थे। जिसके बाद यह दोनों शातिर मां-बेटे हथियारों को

बड़े ही आराम से पुलिस को चकमा देते हुए अपने ग्राहकों तक उन खतरनाक

हथियारों को पहुंचा देते थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार मां बेटे

से पूछताछ जारी है।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 12 चेक पोस्ट के साथ-साथ

इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं इंट्रा डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट भी बनाए है। साथ ही 21

फ्लाइंग स्क्वायड टीम की तैनाती की गई है। अन्य राज्य या अन्य जिले से

धनबाद में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच कर अवैध हथियार, नकद राशि, शराब

व अन्य प्रतिबंधित वस्तु लेकर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने

बताया कि अब तक आर्म्स एक्ट, एससी / एसटी, दंगा, वाहन चोरी करने वाले 2400

अपराधियों की सूची बनाई गई है। पुलिस द्वारा एक-एक व्यक्ति के घर जाकर

वेरिफिकेशन किया जा रहा है। साथ ही बताया कि पुलिस ने 14 अपराधियों के

विरुद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट लगाने की अनुशंसा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें