मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में 10 फरवरी से धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाएगा विहिप : चंद्रकांत रायपत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

08 फरवरी । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) झारखंड प्रांत कार्यकारिणी

की बैठक हरमू स्थित प्रांत कार्यालय में गुरुवार को हुई। बैठक की

अध्यक्षता प्रांत उपाध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने की।

मौके पर रायपत

ने कहा कि विहिप 10 फरवरी से झारखंड में धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान

चलाएगा। वर्ष में एक बार धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान चलाया जाता है। यह

अभियान पूरे देश में प्रांत सह विहिप के जरिये अपने-अपने स्तर पर चलाया

जाता है। विहिप की ओर से शिक्षा, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विहिप

कई सेवा प्रकल्प के माध्यम से विद्यालय, प्रशिक्षण केंद्र संचालित करता

हैं। इसी तरह पर्यावरण को बचाने के लिए श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार में

लकड़ी का उपयोग रोकने के लिए संयंत्र लगाए जा रहे हैं। ताकि गोबर से अंतिम

संस्कार हो सकें। अभी तक ऐसे संयंत्र कई श्मशान घाटों पर लगाए गए हैं।

बैठक

में उपस्थित प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने इस अभियान के लिए

चंद्रकांत रायपत को प्रांत संयोजक के रूप में नाम प्रस्तावित किया। इसे सभी

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ओम कार ध्वनि से पारित किया।

धर्म

रक्षा निधि समर्पण अभियान के प्रांत संयोजक चंद्रकांत रायपत ने बताया कि

संगठन की दृष्टि से प्रांत को 300 प्रखंड के 5000 खंड में बांटा गया है और

विगत वर्ष के लक्ष्य से इस वर्ष अधिक से अधिक धन संग्रह करके हिंदू समाज को

और भी अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

मौके पर प्रांत सहमंत्री रंगनाथ

महतो ने बताया की दो फरवरी से चलकर चार फरवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या

में रामलला का प्रांत के 1500 से अधिक लोगों ने केंद्र द्वारा चलाई गई

विशेष आस्था ट्रेन से और 200 से अधिक लोग ने अपनी व्यवस्था से दर्शन किया।

उन्होंने बताया समाज को मजबूत एवं सुदृढ़ करने के लिए विहिप के माध्यम से

प्रत्येक वर्ष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। इस निमित्त इस वर्ष

25 मई से 4 जून 2024 तक परिषद शिक्षा वर्ग, 28 मई से 4 जून 2024 तक, बजरंग

दल प्रशिक्षण वर्ग, 28 मई से 4 जून 2024 तक दुर्गावाहिनी प्रशिक्षण वर्ग

गुमला में और एक जून से चार जून तक मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग गुमला में

होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें