रामलला की प्राण प्रतिष्ठा इस सदी की ऐतिहासिक उपलब्धि : पंचम सिंह
रांची,
18 जनवरी । विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष पंचम ने कहा कि 22
जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
इस सदी की ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान
राम आस्था और विश्वास के प्रतीक ही नहीं, बल्कि भारतीय जनमानस के लिए
लोकमंगल, त्याग और सदाचार के प्रतीक भी हैं।
सिंह ने गुरुवार को कहा
कि रामलला की प्राणप्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है।
विशेष निमंत्रण मिलने पर राम मंदिर ट्रस्ट और आयोजन समिति के प्रति
उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह तिथि भारतीय जनमानस में
चिरकाल तक अंकित रहेगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिलना
गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे
प्रदेश में उत्साह का माहौल है।
दूसरी ओर, विहिप के प्रांत
कार्याध्यक्ष तिलकराज मंगलम को भी रामलला की प्राणप्रतिष्ठा समारोह में
शामिल होने का आमंत्रण मिला है। वह भी शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा में
शामिल होने रामगढ़ से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।





