इस्लामी आतंकवाद का कठोरता से सफाया हो : विहिप
लखनऊ,। विश्व हिंदू परिषद(विहिप) ने जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं
की बस पर जिहादी आतंकवादियों के हमले की कड़ी निंदा की है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के
दौरान प्रान्त मंत्री देवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि आतंकवादियों के इस
दुस्साहस से पूरा देश आहत है और हिंदू जनमानस में तीव्र आक्रोश है।
उन्होंने
कहा कि जम्मू कश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा
है। आए दिन हिंदुओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। धारा 370 हटने के बाद
एक आशा की ज्योति जगी है,लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं
हुआ है। पाकिस्तान में पलने वाले इन आतंकवादियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है,
विशेष रूप से हिंदुओं को चिन्हित कर उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही
है। इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है।
इस
मौके पर विहिप के प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल नगीना ने कहा देश में नरेंद्र
मोदी के नेतृत्व में 10 सालों से एनडीए एवं भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार
कार्य कर रही है। जनादेश ने देश की तीसरी बार पुनः एनडीए सरकार के शपथ के
समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके इस्लामी आतंकवादियों ने देश के
संप्रभुता एकता एवं अखंडता को चुनौती दी है। पाकिस्तान में पोषित
आतंकवादियों के कायराना कृत्य की तीव्र निंदा के साथ ही संपूर्ण विश्व में
कठोरता से कार्यवाही होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस
प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए केंद्र सरकार को
निर्णायक एवं कठोर कदम उठाने होंगे। साथ ही इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण
देने वाले आंतरिक व विदेशी ताकतों की भी कठोरता से कार्यवाही होनी चाहिए।
पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से प्रचार प्रसार विभाग के प्रांत प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम सिंह मौजूद रहे।





