मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर वरुण धवन का वीडियो वायरल, नताशा देंगी खुशखबरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

एक्टर वरुण धवन जल्द ही पिता बनने वाले हैं। कुछ महीने पहले वह नताशा दलाल

की फोटो शेयर कर खुशखबरी दी थी। अब नताशा को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में

भर्ती कराया गया है। वरुण धवन को अस्पताल से निकलते देखा गया। इसका मतलब

यह है कि यह जोड़ी किसी भी समय अच्छी खबर दे सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया

पर अस्पताल के बाहर का वीडियो वायरल हो रहा है।

आज सोमवार

दोपहर वरुण धवन को हिंदुजा अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। उसके हाथ में

एक बैग था। अस्पताल से बाहर आते ही वह कार में बैठे और चल दिये। इस बीच

उनकी पत्नी नताशा इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें

प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। इसका मतलब यह है कि वरुण धवन के घर किसी भी

वक्त डोल सकता है। फिलहाल धवन परिवार नन्हें मेहमान के स्वागत का बेसब्री

से इंतजार कर रहा है। ये वीडियो पैपराजी के सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल हो

गए हैं।

इस साल बॉलीवुड में कई कपल्स ने खुशखबरी दी है।

कुछ दिन पहले ही यामी गौतम ने बच्चे को जन्म दिया है। ऋचा चड्ढा भी अगले

कुछ महीनों में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसके अलावा सभी की पसंदीदा

जोड़ी रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण भी इसी साल सितंबर महीने में मां-बाप बनने

वाले हैं। ऐसे में इस वक्त बॉलीवुड में खुशी का माहौल है।

वरुण

धवन आगामी एक्शन थ्रिलर ''बेबी जॉन'' में नजर आएंगे। इसके अलावा, करण जौहर

की आगामी फिल्म ''सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'' की घोषणा की गई है

जिसमें वरुण के साथ जान्हवी कपूर अभिनय करेंगी। वह प्राइम वीडियो सीरीज़

''सिटाडेल'' के भारतीय रीमेक में सामंथा रुथ प्रभु के साथ भी दिखाई देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें