मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी: विश्वकर्मा योजना में बारह हजार से अधिक पात्र चिन्हित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी, अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने सभी राजस्व निरीक्षकों को

निर्देशित किया है कि वे अपने तैनाती क्षेत्रों में जाकर विश्वकर्मा योजना

में उपयुक्त पात्रों का चयन करें। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील किया कि

इच्छुक व्यक्ति जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करा अधिक से

अधिक इस योजना का लाभ प्राप्त करें।

अपर नगर आयुक्त ने सभी जोन में

अब तक किये गये पात्रों के चयन की जोनवार समीक्षा भी की। इसमें पाया गया

कि नगर निगम ने अब तक योजना के अन्तर्गत 12076 पात्रों का चयन कर उनका

परीक्षण कराते हुए पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। विश्वकर्मा योजना के

अन्तर्गत योग्य पात्रों को अधिक से अधिक चिन्हित कर योजना का लाभ पहुंचाने

के लिए उन्होंने निर्देशित किया।

अपर नगर आयुक्त के अनुसार शासन की

ओर से विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत उपयुक्त पात्रों को पंद्रह हजार रूपये

की मदद की जाती है, जिससे पात्र 18 प्रकार के कार्यों के व्यवसाय के लिए

आवश्यक उपकरण क्रय कर सकते हैं। इसके लिए परिवार के एक ही सदस्य को लाभ

दिया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति अपने पास के जनसेवा केन्द्र पर जाकर

विश्वकर्मा पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकता हैं, जिसे नगर निगम के सम्बन्धित

जोन के द्वारा मानक का परीक्षण कर अनुमोदन के लिए स्वीकृति दी जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें