मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

सारनाथ अरिहंत नगर में कॉलोनाइजर को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सारनाथ अरिहंत नगर में कॉलोनाइजर को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली, मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में गुरुवार को सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित अरिहंत नगर में बाइक सवार बदमाशों ने एक अधेड़ कॉलोनाइजर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान महेंद्र गौतम(54) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महेंद्र गौतम अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी नकाबपोश बदमाशों ने अरिहंत नगर में उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की। गोलियां उनके गले और कनपटी में लगीं। गोली लगते ही महेंद्र सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद बदमाश मौके से असलहा लहराते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल महेंद्र को तत्काल तेलियाबाग स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस के साथ वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर छानबीन कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। पुलिस अब हमलावरों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से वारदात की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें