मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

अगले 48 घंटे में वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान को छू जाने की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अगले 48 घंटे में वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान को छू जाने की संभावना

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के घाटों पर गंगा नदी के जलस्तर के बढ़ने से संपर्क पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। केंद्रीय जल आयोग के उत्तर प्रदेश मुख्यालय से मिले आंकड़े के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से अभी भी 1.3 मीटर नीचे है। लगातार हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। जिससे अगले 48 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर को वाराणसी में खतरे के निशान को छू जाने की संभावना है।

वाराणसी के आसपास गाजीपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को छू गया है। वही बलिया में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बलिया में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 57.6 मीटर से एक मीटर ऊपर बह रहा है। वही मिर्जापुर और प्रयागराज में गंगा नदी अभी खतरे के निशान से एक से डेढ़ मीटर नीचे बह रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें