मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी: चौबेपुर पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर पर गोलीबारी करने वाले आरोपित को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वाराणसी: चौबेपुर पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर पर गोलीबारी करने वाले आरोपित को दबोचा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में चौबेपुर पुलिस ने हाल ही में हिस्ट्रीशीटर पर हुए गोलीबारी मामले के मुख्य आरोपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ रविवार देर रात बभनपुरा अंडरपास के पास हुई, जब पुलिस ने अंकित सिंह को गिरफ्तार किया।डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार और एसीपी सारनाथ विजय प्रताप ने मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस टीम से अफसरों ने घटना की जानकारी प्राप्त की।डीसीपी वरूणा जोन के अनुसार 11 सितम्बर को बभनपुरा चौबेपुर में एक घटना हुई थी। जिसमें एक स्थानीय युवक गौरव सिंह को कुछ युवकों ने गोली मार दी थी। जो अभी भी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में कुछ युवक नामजद हुए थे। इसमें मुख्य आरोपित गांव का अंकित सिंह रहा। इसक तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अंकित सिंह गांव के आसपास आने वाला है। पुलिस टीम ने तुरन्त रात में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान देर रात एक युवक बाइक से आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रूकने का संकेत किया तो वह बाइक से उतर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो अंकित ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की जबाबी कार्रवाही में उसके पैर में गोली लगी तो वह गिर पड़ा। पुलिस टीम ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से बदमाश के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस अंकित के आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन में जुटी है।बताते चले बभनपुरा गांव में 11 सितम्बर की देर रात विवाद में हिस्ट्रीशीटर गौरव सिंह उर्फ मोनू (39) को गांव के युवकों ने गोली मार दी थी। हिस्ट्रीशीटर के पिता की तहरीर के आधार पर चौबेपुर पुलिस ने बभनपुरा के ही निवासी पांच आरोपितों वीरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, अभिषेक सिंह, निखिल सिंह और नीरज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में चांदपुर चौकी प्रभारी अंकुर कुशवाहा को निलम्बित किया गया था। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भी पुलिस अफसरों को आरोपितों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें