मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी: दस वर्षीय बालक की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी: दस वर्षीय बालक की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में रामनगर थाना क्षेत्र में एक दस वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोपी फैजान को पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि बीते सोमवार को रामनगर थाने में एक दस साल के बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी। जांच में खुलासा हुआ कि बच्चे की मां के एक युवक से अवैध संबंध थे और बच्चा इस रिश्ते में बाधा बन रहा था। पुलिस ने जब संदिग्ध युवक फैजान को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपराध कबूल करते हुए बताया कि वह बच्चे को सुनसान स्थान पर ले गया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर जब पुलिस टीम उसे घटनास्थल पर लेकर जा रही थी, तभी फैजान ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर गोली चला दी। हालांकि, पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें फैजान के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें