मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

वैष्णो देवी के तर्ज़ पर बन रहा है पूजा पंडाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वैष्णो देवी के तर्ज़ पर बन रहा है पूजा पंडाल

चतरा। चतरा जिले के पत्थलगडा में सरस्वती पूजा महोत्सव का रूप ले लिया है। यहां 200 स्थानों में पूजा का आयोजन होता है। कई स्थानों में पुलिस और प्रशासन की उपस्थिति में पूजा का आयोजन किया जायेगा। पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर यहां दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की जाती है।25 वर्षों से पत्थलगडा के तेतरिया में सरस्वती पूजा का आयोजन हो रहा है। इस बार सरस्वती संगम क्लब तेतरिया की ओर से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कार्य चल रहा है। कई सप्ताह से यहां पश्चिम बंगाल के आसनसोल और वर्धमान के मजदूर और कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। सरस्वती संगम क्लब की नींव सन् 2000 में रखी गई थी। उसके बाद से लेकर अब तक लगातार यहां भव्य आयोजन हो रहा है। इस बार जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित प्रसिद्ध मंदिर वैष्णो देवी के थीम पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। आयोजन समिति के दुर्गेश कुमार, प्रभात कुमार, अवध दांगी, अमित कुमार सहित अन्य ने बताया कि इस बार 81 फीट ऊंचा पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है।पांच लाख से अधिक की लागत से पंडाल बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंडाल के साथ-साथ यहां कई कलाकृतियों का भी निर्माण हो रहा है। पूरे जिले में सरस्वती पूजा में यहां आकर्षक और भव्य पंडाल के रूप में ख्याति मिलते रही है।यहां सरस्वती पूजा महोत्सव का रूप ले लिया है। तेतरिया और लेंबोईया का पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र रहता है। कई माह से यहां समिति के सदस्य पंडाल के निर्माण में लगे रहते हैं। पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन के जरिये भी कमर कस ली गई है। शांति समिति की बैठक में समितियां को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। दुर्गेश कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें