मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

संशोधित : खड़गपुर में वैकुंठ एकादशी का दिव्य उत्सव, संध्या को प्रज्वलित होंगे 10 हजार एक दीप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संशोधित : खड़गपुर में वैकुंठ एकादशी का दिव्य उत्सव, संध्या को प्रज्वलित होंगे 10 हजार एक दीप

(हेडिंग में संशोधन के साथ पुनः जारी)खड़गपुर। वैष्णव परंपरा के परम पावन पर्व वैकुंठ एकादशी के अवसर पर खड़गपुर के ओल्ड सेटलमेंट स्थित वैकुंठ बालाजी देवस्थानम् में मंगलवार को भोर से ही भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन प्रारंभ हो गया।इस अवसर पर संध्या काल में 10 हजार एक दीपों के प्रज्वलन को केंद्र में रखकर भव्य वैकुंठ दीपोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जो पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण है।मंगलवार सुबह छह बजे से भगवान बालाजी के उत्तर द्वार दर्शन का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात सुबह 6.30 बजे से अखंड गोविंद नाम-पारायण प्रारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।मंदिर प्रबंधन की ओर से बताया गया कि पूर्वाह्न 11 बजे भगवान को महानैवेद्य (छप्पन भोग) अर्पित किया गया। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए प्रातःकाल से ही विशेष अन्नावरम् महा अलुवा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।मंदिर के सचिव आर किशोर ने जानकारी दी, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संध्या छह बजे होने वाला वैकुंठ दीपोत्सव है, जिसमें एक साथ 10 हजार एक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मंदिर परिसर दीपों के आलोक से जगमगा उठेगा और भक्तिमय वातावरण में भगवान बालाजी की आराधना की जाएगी। इसके पश्चात रात्रि आठ बजे वैकुंठ आरती संपन्न होगी।मंदिर समिति के अध्यक्ष दामोदर राव तथा चेयरमैन दीपचंद साहा ने बताया कि वैकुंठ एकादशी के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागी बनकर दीपोत्सव के साक्षी बनने का आह्वान किया।उल्लेखनीय है कि वैकुंठ एकादशी पर भगवान विष्णु एवं भगवान बालाजी के दर्शन को मोक्षदायी माना जाता है। इस दिन प्रज्वलित होने वाले 10 हजार एक दीप धर्म, आस्था और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में विशेष महत्व रखते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें