मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद विद्युत वरण महतो ने तीसरी बार जमशेदपुर लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, दो केंद्रीय मंत्री साथ में रहे मौजूद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सांसद विद्युत वरण महतो ने तीसरी बार जमशेदपुर लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, दो केंद्रीय मंत्री साथ में रहे मौजूद

रांची: जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो तीसरी बार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत कई समर्थक मौजूद रहे। नामांकन से पूर्व विद्युत वरण महतो ने बोधि मंदिर मैदान में एक जनसभा की। यहां से वे पैदल चलकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद बाहर आए सांसद विद्युत वरण महतो ने पत्रकारों से कहा कि वह जीत की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। उनके नामांकन पर जनता में काफी उत्साह है और कार्यकताअरं में खुशी का माहौल है। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में है उससे यह साफ है कि विद्युत वरण महतो की जीत तय है। जितना यह साफ है कि कल का सूर्य पूर्व से उदय होगा उतना ही यह साफ है कि विद्युत वरण महतो जमशेदपुर से जीत रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें