मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

पूरे देश में मोदी सरकार के लिए प्रचंड जनमत : योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा

है कि लोकतंत्र के महापर्व में यूपी की आठ सहित देश के 21 राज्यों की 102

लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुए हैं। अबतक के रुझान इस बात को बहुत

स्पष्टता के साथ प्रदर्शित करते हैं कि पूरे देश में आम जन का मत मोदी

सरकार के लिए प्रचंड रूप से सामने आ रहा है। स्वभाविक रूप से पीएम के

नेतृत्व में देश में सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है, यह अद्भुत और

अभिनंदनीय है।

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को अपने सरकारी आवास पर

मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आधी आबादी तो पूरी तरह से मोदी

जी के सुरक्षा के मॉडल को अंगीकार कर रही है। प्रधामंत्री के नेतृत्व में

देश में सुरक्षित माहौल के साथ सुशासन का मॉडल भारत ने पूरी दुनिया को दिया

है।

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा

कि एक तरफ भाजपा शासित राज्यों में मोदी जी के मार्गदर्शन में सुरक्षा का

बेहतर मॉडल दिया है, इसका हालिया उदाहरण रामनवमी का सकुशल आयोजन है। जबकि

अपने तुष्टिकरण की नीति के लिए कुख्यात पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के

कारण वहां रामनवमी की शोभायात्राओं पर हमले हुए हैं। सनातन आस्था को आहत

करने की किस हद तक कुचेष्टाएं हो रही हैं, यह एक बार फिर वहां देखने को

मिला है।

उन्होंने कहा कि सुशासन की पहली शर्त रूल ऑफ लॉ है। मोदी

जी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश और प्रदेशों में सुरक्षा का बेहतर माहौल

देने का कार्य किया किया है। प्रथम चरण के जो रुझान देखने को मिले हैं,

पूर्ण विश्वास है कि सातों चरण में भी यही माहौल देखने को मिलेगा।

योगी

ने राजस्थान के चुनावी दौरे पर निकलने से पहले कहा कि राजस्थान परिवारवाद

नहीं बल्कि राष्ट्रवाद, विकास, सुरक्षा और सुशासन के मोदी मॉडल को स्वीकार

करते हुए प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का कार्य करेगा।

उन्होंने कहा

कि मुझे दूसरी बार राजस्थान में चुनावी जनसभाओं के लिए जाने का अवसर मिल

रहा है, जिसे लेकर मैं उत्साहित हूं। वहां हर बार नये स्वरूप में लोगों में

उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी शत प्रतिशत

सीटें राजस्थान की जनता भाजपा को देने का कार्य करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें