मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश : राहुल गांधी के फतेहपुर दौरे से पहले लगे विरोधी पोस्टर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश : राहुल गांधी के फतेहपुर दौरे से पहले लगे विरोधी पोस्टर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में मारे गए दलित युवक हरिओम वाल्मीकि पर देश का सियासी माहौल अभी भी गर्म है। हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने शुक्रवार को रायबरेली सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी फतेहपुर आए। उनके दौरे से पहले शहर में राहुल गांधी के विरोधी पोस्टर लग गए हैं।

राहुल गांधी के दौरे से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूरे जिले में जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दी गई है, साथ ही फतेहपुर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां गुरुवार से ही पूरे इलाके में जांच कर रही हैं।

वहीं दौरे से पहले हरिओम वाल्मीकि के घर जाने वाले रास्तों पर राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि "गिद्ध बनकर मंडराते हैं, नफरत फैलाने आते हैं" "दर्द को मत भुनाओ, वापस जाओ।"

"हमें जाति-पाति में बताने की तुम्हारी ये कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी" सहित कई अन्य पोस्टर लगे हैं।

फतेहपुर के तुराब अली का पुरवा गांव हरिओम का पैतृक गांव है। परिजनों से मुलाकात के बाद वे कानपुर लौटेंगे और असम के लिए रवाना होंगे।

शहर में विरोध पोस्टर लगने के बाद पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। तुराब अली के पुरवा गांव के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सभी रास्तों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि को लोगों ने चोर समझकर 2 अक्टूबर की रात पीट-पीटकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया था।

फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन की पहल पर हरिओम बाल्मीकि की बहन कुसुम देवी को अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में आउटसोर्स के तहत स्टाफ नर्स के रूप में नियुक्ति पत्र दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें