उर्वशी पाण्डेय बनी रांची की जिला जनसंपर्क पदाधिकारी
रांची,
08 फरवरी । राज्य सरकार ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों का तबादला
किया है। इस संबंध में गुरुवार को सूचना एवं जन-संपर्क विभाग ने जारी कर दी
है। साथ ही कई लोगों को अपने कार्यों के अलावा अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
है। धनबाद के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय को रांची का जिला
जनसंपर्क पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि रांची के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी
प्रभात शंकर को रामगढ़ का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार पलामू प्रमंडल के मेदनीनगर उप जनसम्पर्क निदेशक आंनद को उत्तरी
छोटानागपुर प्रमण्डल का उप जनसम्पर्क निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया
है। संजीव कुजूर को पलामू प्रमंडल मेदनीनगर का उप जनसम्पर्क निदेशक, रश्मि
सिन्हा को जामताड़ा का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रवि कुमार को कोडरमा का
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पलटू महतो को गुमला का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
अविनाश कुमार को सरायकेला –खरसांवा का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, राहुल
कुमार भारती को देवघर का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पंचानद उरांव को
जमशेदपुर का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, शिवनंदन बड़ाईक को लोहरदगा का जिला
जनसंपर्क पदाधिकारी, रोहित कुमार को हजारीबाग का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
रोहित कन्डुलना को दुमका का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, साकेत कुमार पांडेय
को बोकारो का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, असीम कुमार को पलामू को जिला
जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती को गिरिडीह का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
चंदन को लातेहार का जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, शकील अहमद को चतरा का प्रभारी
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी बनाया गया है। अहमद को रांची के आदिवासी कार्यालय
का संपादक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पश्चिमी सिहंभूम की जिला
जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल को कोल्हान प्रमंडल जनसंपर्क निदेशक और
खूंटी के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सैयद राशिद अख्तर को रांची के जनसंपर्क
निदेशालय का सहायक निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिसूचना में
कहा गया है कि वैसे जिले जहां किसी पदाधिकारी का पदस्थापन नहीं किया गया
है। वैसे जिले में उपायुक्त अपने स्तर से किसी पदाधिकारी को अतिरिक्त
प्रभार देंगे।





