मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग प्रेमी युगल को यूपी पुलिस रिमांड पर ले गई अपने साथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग प्रेमी युगल को यूपी  पुलिस रिमांड पर ले गई अपने साथ

दुमका।नाबालिग प्रेमी युगल को रिमांड पर लेने उत्तर प्रदेश की पुलिस दुमका पहुंची। यूपी के बाराबंकी जिला के सुबेहा थाना पुलिस की चार सदस्यीय टीम महेंद्र गोड़ के नेतृत्व में जिले के हंसडीहा थाना पहुंची। जहां थाना क्षेत्र के बनवारा गांव निवासी नाबालिग प्रेमी को प्रेमिका के साथ लेकर न्यायालय पहुंची। न्यायालय के आदेश के बाद यूपी पुलिस नाबालिग प्रेमी जोड़े को अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार नाबालिग प्रेमी यूपी में दो वर्षो से राजमिस्त्री का काम करता था। जहां किशोरी से व्हाट्सऐप के जरीए परिचय हुई। इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा। इसके बाद दोनो प्रेमी युगल 15 नवंबर को भाग दुमका पहुंचे। इसके बाद किशोरी के परिजनों से संबंधित थाने में लिखित शिकायत की, जिसके बाद पुलिस मामले में नाबालिग किशोरी का अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई। बाद में तकनीकी सेल की मदद से मोबाईल नंबर सर्च करने पर प्रेमी युगल के दुमका में होने का पता चला। मोबाईल लोकेशन के आधार पर यूपी की सुबेहा पुलिस हंसडीहा पहुंची। जहां हंसडीहा पुलिस के सहयोग से नाबालिग प्रेमी युगल को पकड़ न्यायालय में उपस्थित कराकर रिमांड पर अपने साथ यूपी ले गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें