मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

सिदगोड़ा में तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन विवाद से मचा हंगामा, दो हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिदगोड़ा में तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन विवाद से मचा हंगामा, दो हिरासत में

पूर्वी सिंहभूम।सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित निराला पथ में सोमवार देर रात तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर हुए विवाद ने पूरे इलाके को तनावपूर्ण बना दिया। पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़े ने देखते ही देखते बस्ती में हंगामे का रूप ले लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और धार्मिक संगठन के सदस्य मौके पर पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में कालू बागान निवासी एक मुस्लिम व्यक्ति से हुई थी। शादी के समय उसने स्पष्ट कर दिया था कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी और न ही प्रतिबंधित मांस का सेवन करेगी। विवाह के बाद उसे यह जानकारी मिली कि पति पहले से दो शादियां कर चुका है। इसके बावजूद महिला ने संबंध बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर करीब एक सप्ताह पूर्व वह अपने मायके लौट आई थी।सोमवार की देर रात पति अपनी मां और पहली पत्नी के बेटे के साथ महिला के मायके पहुंचा और जबरन उसे साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। महिला के इनकार पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। महिला के समर्थन में मोहल्लेवासी एकजुट हो गए और देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। इस बीच, मामले की सूचना एक धार्मिक संगठन को भी दी गई, जिसके सदस्य वहां पहुंच गए और स्थिति और गंभीर हो गई।मामले की जानकारी मिलते ही सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। एहतियात के तौर पर इलाके में क्विक रिस्पॉन्स टीम ( क्यूआरटी ) भी तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत प्राप्त होने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और क्यूआरटी की सतर्कता के कारण फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें