मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:38 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड बंद के दौरान पलामू में हंगामा, भाजपा ने सड़क जाम कर जताया विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड बंद के दौरान पलामू में हंगामा, भाजपा ने सड़क जाम कर जताया विरोध

पलामू। झारखंड सरकार की कथित पुलिस कार्रवाई और अभ्यर्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आहूत ‘संपूर्ण झारखंड बंद’ का मंगलवार को पलामू में भी असर देखने को मिला। बंद के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के छहमुहान, रेडमा, बैरिया चौक समेत कई प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई वाहन जाम में फंसे रहे।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता सुबह करीब आठ बजे सड़कों पर उतरे। हाथों में पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया और सड़क से गुजर रहे वाहनों को रोक दिया। इसके कारण कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर टायर जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग करते हुए 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने और कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार घोटालों में संलिप्त है और छात्रों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया गया।

तिवारी ने कहा कि पार्टी के नेता छात्र नेताओं को समर्थन देने के लिए आंदोलन स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की कथित तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि आम जनता सरकार के रवैये से अवगत है और उसके खिलाफ गोलबंद हो रही है। बंद के दौरान आयोजित धरना-प्रदर्शन में पार्टी के विभिन्न स्तरों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें