मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग लड़कियों के धर्मांतरण की आशंका को लेकर हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग लड़कियों के धर्मांतरण की आशंका को लेकर हंगामा

पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात अफरा-तफरी का माहौल उस समय बन गया। जब साउथ बिहार एक्सप्रेस से नाबालिग लड़कियों को कथित तौर पर धर्मांतरण के लिए ले जाने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। संगठन के लोगों ने मौके से तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन पर सवार एक हिंदूवादी नेता को शक होने पर उसने स्थानीय नेताओं को सूचना दी, जिसके बाद स्टेशन पर लड़कियों को रोका गया। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को करनडीह ले जाकर धर्मांतरण कराने की योजना थी। इस दौरान तीन फादर भी थाने पहुंचकर पकड़े गए लड़कों और लड़कियों को छुड़ाने का प्रयास करते दिखे, लेकिन विरोध के कारण वे लौट गए।घटना के बाद टाटानगर स्टेशन पर भारी भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। फिलहाल जीआरपी पकड़े गए युवकों और लड़कियों से पूछताछ कर रही है कि उन्हें कहां से लाया गया था और कहां ले जाया जा रहा था। जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें