मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त

लखनऊ बिहार के बेगुसराय से नई दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (यूपी एटीए 6372) में गुरुवार सुबह लखनऊ के किसान पथ पर आग लगने से उसमें जलकर पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवाें की पहचान कर ली है। मरने वालाें में दाे बच्चें, एक महिला, किशाेरी और एक युवक शामिल है। घटना के बाद चालक और परिचालक बस से उतरकर भाग गये थे।पुलिस उपायुक्त दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से करीब 80 सवारियों को लेकर प्राइवेट स्लीपर बस दिल्ली जा रही थी। लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ-रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद लेकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। कांच को तोड़कर सभी सवारियों को बाहर निकाला गया। आग बुझाने के बाद जांच के लिए पुलिस बस के अंदर गयी तो उसमें पांच लोगों के जले हुए शव मिले। कुछ यात्री झुलस गये थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बस हादसे में मरने वाले सभी यात्रियों की पहचान कर ली गई है। इनमें अशोक मेहता की पत्नी लख्खी देवी (55) उनकी बेटी सोनी (26), मधुसूदन (21) और रामलाल के बेटे देवराज (03) व साक्षी (02) है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।मोहनलालगंज एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आग लगने से कई लोगों का सारा सामान, दस्तावेज जलकर राख हो गए। लोगों ने जैसे तैसे बाहर निकलकर अपनी जान बचाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें