मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण कथनों को डायरी में नोट करती रहीं महिलाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण कथनों को डायरी में नोट करती रहीं महिलाएं

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में आयुक्त सभागार मेंअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर रविवार को आयोजित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित वाराणसी मंडल की महिलाओं के वर्चुअल कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन सुनने का अवसर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण कथनों को महिलाएं डायरी में नोट करती रहीं। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नारी विकास और शक्तिकरण की बातों को रखा है। उनकी प्रेरणादाई विचारों को सुनकर हम लोगों का आत्मविश्वास चार गुना हो चुका है। हम अपने कार्यों में पूरे मानोयोग से लगेंगे।अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच के कारण ही आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, सुरक्षा और शासन - हर क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। जो राष्ट्र को नई सोच, नई दिशा और नई ऊर्जा से समृद्ध कर रहा है। मातृशक्ति सृजन, संवर्धन तथा उन्नत समाज की आधारशिला है। नारी ही वह शक्ति है जो संस्कृति को संजोती है, सभ्यता को आगे बढ़ाती है और राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें