मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

डेढ़ माह के मासूम की मौत - परिजनाें ने वैक्सीन काे बताया जिम्मेदार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डेढ़ माह के मासूम की मौत - परिजनाें ने वैक्सीन काे बताया जिम्मेदार, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

उरई। उत्तर प्रदेश के जालाैन जिले के कैलिया थाना क्षेत्र के कूड़ा गांव में गुरुवार देर रात एक डेढ़ माह के नवजात शिशु की असामयिक मौत हो गई है। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि शिशु को टीका लगने के बाद तेज बुखार हुआ और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सीएमओ देवेंद्र भिटौरिया ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।गुरुवार की सुबह शिशु के माता-पिता उसे सामान्य टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां शिशु को नियमित टीका लगाया गया। परिजनों के मुताबिक टीका लगने के कुछ ही समय बाद बच्चे की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई और उसे तेज बुखार चढ़ आया। स्वास्थ्य केंद्र से लौटने के बाद बच्चे की हालत और गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई।शिशु के पिता राजकुमार ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सीधे तौर पर टीकाकरण को ही मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शिशु के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम करने के बाद मौत के सही कारणों का पता लगाया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटा हुआ है। सीएमओ देवेंद्र भिटौरिया ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें