मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला युवक, अवध एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला युवक, अवध एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया के फफूंद रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक संतुलन खो बैठा और अवध एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना आज भाेर 4 बजे हुई, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के रतलाम जिले निवासी 26 वर्षीय ईश्वर सिंह पुत्र रतन सिंह के रूप में हुई है। वह औरैया के कस्बा कंचौसी के पास स्थित एक सीमेंट दीवार निर्माण फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार तड़के वह अपने साथियों के साथ अवध एक्सप्रेस से अपने घर रतलाम लौटने के लिए स्टेशन पहुंचा लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण जब वह ट्रेन पर चढ़ने लगा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। इसी दौरान अवध एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसका शरीर कटकर मौत हो गई।हादसे के बाद साथियों ने तुरंत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस ने मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है और पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें