मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

74 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
74 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

कानपुर। दक्षिण जोन की नौबस्ता पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह भंडाफोड़ करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से एक कार में 74 किलो गांजा बरामद हुआ है। पकड़ा गया युवक मूलरूप से कानपुर का रहने वाला है। जबकि वर्तमान में वह फतेहपुर में रह रहा था। उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शनिवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि यूपी डायल 112 को सूचना मिली कि यशोदा नगर स्थित व्हाइट हाउस के बाहर एक संदिग्ध कार काफी समय से खड़ी है। एसीपी नौबस्ता समेत थाने के पुलिस मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही कार में बैठा एक युवक भाग निकला। जबकि दूसरे युवक को बाहर निकालकर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो कार की पिछली सीट व डिग्गी से तीन बैग और एक बोरी बरामद हुई। जिसमें गांजे से भरे 74 बंडल थे। पुलिस ने तुरंत ही युवक को गिरफ्तार कर लिया।शुरुआती पूछताछ में तस्कर वरुण तिवारी ने बताया कि वह मूलरूप से कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि वर्तमान में वह फतेहपुर में रहता है। उसका दूसरा साथी भी फतेहपुर का ही रहने वाला है। जो मौके से फरार हो गया। आगे उसने बताया कि काफी समय से वह मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से गांजा लाकर कानपुर, फतेहपुर और उसके आसपास के जिलों में अच्छे दामों पर बेंचते थे। आज भी गांजा सप्लाई करने आए थे और चौराहे पर खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तस्कर वरुण ने कई लोगों के नाम भी बताए हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा मौके से मिली कार के नंबर से मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। उन्हें भी इस पूरे मामले में आरोपित बनाया जाएगा। फिलहाल तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजकर उससे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें