मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

रायबरेली में लगी होर्डिंग्स में शंकराचार्य को बताया 'काँग्रेसाचार्य', एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायबरेली में लगी होर्डिंग्स में शंकराचार्य को बताया 'काँग्रेसाचार्य', एफआईआर दर्ज

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को कांग्रेस से जाेड़कर होर्डिंग्स लगाई गईं हैं। इसमें शंकराचार्य को 'काँग्रेसाचार्य' बताया गया है। कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।शुक्रवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल सिंह द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगवाए गए हैं । इनमें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को 'कांग्रेसाचार्य' करार दिया गया है।​ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने इसे सनातन धर्म के सर्वोच्च पद का अपमान बताते हुए कहा है कि​ यह होर्डिंग्स लगाने वाले युवक केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने इस मामले को लेकर बछरावां थाने में लिखित तहरीर देते हुए पोस्टर लगाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि राहुल सिंह राष्ट्रीय महामंत्री विश्व हिंदू रक्षा परिषद के ख़िलाफ़ भारतीय दंड सहिंता की धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें