मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार से लौट रही यात्रियों से भरी बस गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी, चार महिलाएं घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरिद्वार से लौट रही यात्रियों से भरी बस गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी, चार महिलाएं घायल

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार को हरिद्वार से लौट रही यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चार महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बिसाैली थाना प्रभारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि एक टूरिस्ट बस हरिद्वार से गंगा एक्सप्रेस-वे होते हुए प्रयागराज जा रही थी। बिसौली थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा की एंबुलेंस, पीआरबी और स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। बचाव दल ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर घायलाें काे अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में प्रयागराज निवासी सुरेश चंद्र की पत्नी संगीता, मीरापुर निवासी सुनील की पत्नी विमला, विजय प्रकाश की पत्नी मीना और आलोक की पत्नी अंजू घायल हुई हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें