मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में दुष्कर्म आरोपित दरोगा फरार, कानून व्यवस्था पर सवाल : अजय राय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कानपुर में दुष्कर्म आरोपित दरोगा फरार, कानून व्यवस्था पर सवाल : अजय राय

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में एक दरोगा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। यही नहीं उसे भगाने के लिए पुलिस विभाग ने ही उसका साथ दिया। इसके अलावा दिखावे के लिए उस पर इनाम भी घोषित कर दिया गया। इससे यह साबित होता है कि यहां पर जंगल राज कायम है ओर योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। यह बातें बुधवार को कानपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही।सचेण्डी में बालिका से सामूहिक दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब यह बात प्रदेश स्तर तक पहुंच गई है। पुलिस ने जहां एक ओर घटना के एक आरोपित यू-ट्यूबर शिवबरन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि दूसरे आरोपित दरोगा अमित मौर्य को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना के दूसरे दिन से वह फरार चल रहा है। जिस पर पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे हैं। इससे पहले जाजमऊ पहुंचते ही पहले से मौजूद सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहा हूं। कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।उन्होंने आरोपित दरोगा को भगाने में पुलिस का हाथ बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दरोगा को बचाने के लिए पुलिस विभाग उसकी हर संभव मदद कर रहा है। जिससे वह अभी भी फरारी काट रहा है। यही कारण है कि बालिका को अभी तक न्याय नहीं मिला है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिला कर रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें