मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

वन डिस्ट्रिक वन कॉपरेटिव बैंक की दिशा में हमें कदम बढ़ाना चाहिए : योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वन डिस्ट्रिक वन कॉपरेटिव बैंक की दिशा में हमें कदम बढ़ाना चाहिए : योगी आदित्यनाथ

पिछली सरकारों के माफियाराज के कारण कॉपरेटिव क्षेत्र बर्बाद हो गया थालखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का दीप जलाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर भंडारण, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी कॉपरेटिव क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हमको देखने को मिला है। पिछली सरकारें 'वन डिस्ट्रिक वन माफिया' पालती थीं। कॉपरेटिव क्षेत्र पिछली सरकारों के माफियाराज के कारण बर्बाद हो गया था। किसानों की हजारों करोड़ पूंजी फंस गई थी। 4700 करोड़ का हमने उन 16 कॉपरेटिव बैंक, जिनके लाइसेंस जब्त हो गए थे, उनमें किसानों के फंसे पैसे को हमने धीरे धीरे करके वापस करवाया। अब हमें वन डिस्ट्रिक वन कॉपरेटिव बैंक की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर उत्तरप्रदेश में पहली बार बड़े पैमाने पर कार्यक्रम हुए हैं। रन फ़ॉर कॉपरेशन में इस फील्ड से जुड़े हजारों लोगों ने सहभागिता की। 21 मार्च 2025 को यूपी स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा एजीएम का आयोजन और स्टेक होल्डर्स को 76 करोड़ लाभांश का ऑनलाइन वितरण किया गया। 6 जुलाई 2025 को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के चौथे स्थापना दिवस पर 266 ड्रोन दीदी को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधायक डा.नीरज बोरा, विधायक राजेश्वर सिंह, विधायक योगेश शुक्ला, एमएलसी मुकेश शर्मा, एमएलसी पवन सिंह चौहान उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें