मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

युवती की गला रेतकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
युवती की गला रेतकर हत्या

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चतुरीपुर मजरे मऊ गांव में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब नहर के किनारे खेत में ग्रामीणों ने युवती की लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस जाँच तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चतुरीपुर मजरे मऊ गांव में नहर के किनारे बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने लाश पड़ी हुई देखी। जिसकी पहचान अनीता (23) पुत्री अवधेश प्रसाद दुबे निवासी चतुरीपुर के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि युवती की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। युवती की लाश उसके घर से लगभग 100 मीटर दूर नहर के किनारे खेत में पड़ी मिली। जानकारी मिलते ही युवती के घर में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी। वही घर वालों का कहना है कि अनीता शाम को भोजन बनाकर सबको खिलाया और बर्तन धुल कर लेट गई। उसके बाद वह कैसे नहर के किनारे पहुंची यह किसी को भी जानकारी नहीं है। अनीता की अभी शादी नहीं हुई थी वह अविवाहित थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है।

इस मामले में जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सहित पूरी फोर्स पहुंच गई है। घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं। घटना के संबंध में पुलिस प्रत्येक एंगल से छानबीन कर रही है परिजनों से पूछताछ करते हुए जानकारी ली जा रही है। जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें