मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

दाह संस्कार से लौटते समय गहरे पानी में डूबा युवक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दाह संस्कार से लौटते समय गहरे पानी में डूबा युवक

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कछवा थाना क्षेत्र के बरैनी गंगा घाट पर सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। दाह संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए वाराणसी के ठठरा गांव निवासी युवक की डूबकर मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण रात तक उसका पता नहीं चल सका।ठठरा गांव निवासी दिलीप कुमार (32) पुत्र झल्लन अपने मोहल्ले के 70 वर्षीय नक्खड़ हरिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होने बरैनी गंगा घाट आया था। दाह संस्कार के बाद करीब पांच बजे सभी लोग स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दिलीप पैर फिसलने से अचानक गहरे पानी की ओर खिंचता चला गया।आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए बचाने की कोशिश की, लेकिन गंगा की तेज धारा में दिलीप पलक झपकते ही गहराई में समा गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाविक महात्मा निषाद के साथ जाल डालकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। हालांकि अंधेरा बढ़ने के कारण तलाश कार्य रोकना पड़ा।परिजन के मुताबिक दिलीप दो महीने पहले ही सूरत से छुट्टी लेकर घर आया था, जहां वह नौकरी करता था। अचानक हुए इस हादसे से परिजन और गांव वाले स्तब्ध हैं। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान ने बताया कि मंगलवार की सुबह फिर से खोजबीन शुरू की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें