मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

औरैया : विगत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में आई कमी : सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
औरैया : विगत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में आई कमी : सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी

औरैया। दिबियापुर के विधायक प्रदीप यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमे सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, उनके कारणों तथा रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया कि विगत वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है, हालांकि मृतकों की संख्या में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। दुर्घटनाओं में मृत्यु का मुख्य कारण ओवर स्पीडिंग एवं यातायात नियमों की अवहेलना है। इसे रोकने के लिए परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाए रहे हैं। विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों व आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। इसके दृष्टिगत वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाने के लिए वाहन स्वामियों को प्रेरित किया जा रहा है। कोहरे में वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जा रही है। जनपद प्रवर्तन कार्यवाही में प्रथम स्थान पर है, जहां वाहनों की फिटनेस, अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।बैठक में राह-वीर योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले आम नागरिक को शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है तथा उसे किसी भी प्रकार की पुलिस पूछताछ से मुक्त रखा जाता है। इस पर विधायक प्रदीप यादव ने योजना की सराहना करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, ताकि गोल्डन ऑवर में घायल को समय पर चिकित्सा मिल सके और उसकी जान बचाई जा सके। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक महाप्रबंधक अनंतराम टोल सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें