मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुर में एक महिला ने फांसी लगाकर दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मीरजापुर में एक महिला ने फांसी लगाकर दी जान

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सोमवार देर रात काे एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष भारत सुमन ने मंगलवार काे बताया कि कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय के पुत्र बृजेश कुमार पांडेय की पत्नी प्रिया पाण्डेय (25) ने यह कदम उठाया है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार रात का खाना खाने के बाद प्रिया अपने कमरे में सोने चली गई थीं। वहीं, बृजेश एक परिचित को छोड़ने गड़बड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर गए थे। देर रात एक बजे लौटने पर उन्होंने कमरे में पत्नी को पंखे से लटकता देखा, जबकि दो वर्षीय पुत्र अथर्व बिस्तर पर सो रहा था। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और फंदा खोलकर प्रिया काे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर थानाध्यक्ष भारत सुमन पुलिस फाेर्स काे लेकर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे।थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि शादी को पांच वर्ष हो चुके हैं। विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मायके पक्ष की ओर से ससुराल पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें