मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:58 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डंपर से टकराई बस में लगी आग, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डंपर से टकराई बस में लगी आग, चालक की मौत, 15 यात्री घायल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार देर रात्रि कानपुर से गुड़गांव जा रही एक डबल डेकर प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त बालू से लदे डंपर में पीछे से जा घुसी। जिससे बस में आग लग गई। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई। जबकि लगभग 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया।एक डबल डेकर प्राइवेट बस सवारियों को लेकर कानपुर से गुड़गांव जा रही थी। बस में लगभग 40 से अधिक सवारियां सफर कर रही थीं। बस जैसे ही देर रात्रि में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र से आगे बढ़ी। तभी बस के आगे चल रहा बालू से लदा डंपर अचानक मटसेना क्षेत्र के किमी संख्या 46 पर अनियंत्रित हो गया। जोकि मध्य डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रही सवारियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हुए इस डंपर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में आग लग गई। यह देख सावरिया में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर यूपीडा तथा नसीरपुर एवं मटसेना पुलिस मौके पहुंची।एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ तेजस त्रिपाठी भी मौके पर आ गए। जिन्होंने बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की कई गड़िया मौके पर पहुंची। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में बस चालक शंभू बढ़ई निवासी कानपुर की मृत्यु हुई है। वही पुलिस ने घायलों को सैफई व फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा है। घायलों में नीलम (20) निवासी काकामई, अजीतमल जनपद ओरैया, रंगोली देवी (30) कानपुर देहात, शिवम (23) निवासी कानपुर देहात, सत्यम (35) निवासी ओरैया, सुंदरलाल (40) कंडक्टर निवासी प्रसान पोस्ट आटा जनपद जालौन, शांति देवी (45) निवासी जमोहा, ओरैया, शांति देवी का बेटा सत्यभान (16), मुकेश कुमार (40) निवासी लाल बंगला चकेरी कानपुर, आस्था (23) निवासी कानपुर नगर बिठूर, माया देवी (62) निवासी कानपुर, वेद (12), मन्नत (9) निवासीगण कानपुर, पूजा (35) निवासी साबीपुर माता जनपद उन्नाव, माया देवी (56) निवासी जूही बामरिया बारादेवी कानपुर एवं पप्पू (25) निवासी करेरा फतेहपुर आदि है।इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद का कहना है कि बालू से भरे डंपर में पीछे से बस टकराने के कारण बस में आग लगी है। हादसे में चालक की मौत हुई है। वही घायलों को अस्पताल भिजवाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें