मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

नेता विरोधी दल माता प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र,समान विकास निधि देने की उठाई मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेता विरोधी दल माता प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र,समान विकास निधि देने की उठाई मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समाजवादी पार्टी के नेता एवं नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने विकास के लिए सभी विधायकों को 5-5 करोड़ रूपये आवंटित किए जाने की ओर ध्यान आकर्षित कराया है।नेता विरोधी दल ने अपने पत्र में लिखा है कि आप ने "त्वरित विकास योजना" के अन्तर्गत सड़क निर्माण के लिए प्रदेश के सभी विधायकों को धनराशि आवंटित की है, जिसके अनुसार सत्तारूढ़ दल से सम्बन्धित विधायकों को 5-5 करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित की गयी है, जबकि विपक्षी दलों के विधायकगणों को केवल 1-1 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया है।माता प्रसाद पांडेय ने आगे लिखा कि प्रदेश का विकास सभी क्षेत्रों के विकसित होने पर ही सम्भव है, केवल एक पार्टी के विधायकों के क्षेत्र के विकास से प्रदेश विकसित नहीं हो सकता।आपसे अनुरोध है कृपया सम्पूर्ण प्रदेश हित में सत्तारूढ़ दल के समान विपक्षी दलों के विधायकों को भी 5-5 करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित करने पर विचार करना चाहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें