मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी : पुलिस और बाइक चोरों में मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी : पुलिस और बाइक चोरों में मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में देर रात थाना रसूलपुर पुलिस और बाइक चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रसूलपुर पुलिस देर रात क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो युवकों के संदिग्ध हालत में बाइक पर आने की सूचना मिली। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आशिफ घायल हो गया।

घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं दूसरा आरोपी योगेन्द्र भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कई बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से जिले और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं।

वहीं मौके से बरामद तीनों बाइक चोरी की बताई जा रही हैं, जिनके संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रसूलपुर पुलिस की सतर्कता के चलते बड़ी सफलता हाथ लगी है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की पहचान पर और बाइकों की तलाश की जा रही है, साथ ही इनके गैंग में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी पहले बाइक को देखते थे फिर रात को जाकर उसका लॉक तोड़कर चोरी कर कम दाम में बेच देते थे। इन्होने जो बाइक बेची है उसकी भी तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें