मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

विवाहिता का शव गेहूं के खेत मिला, पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विवाहिता का शव गेहूं के खेत मिला, पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी

अमेठी। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह गेहूं के खेत में एक विवाहिता का खून से सना हुआ शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के डूंगरपुर गांव निवासी रेखा (26) होली के अवसर पर अपने मायके आई हुई थी। सोमवार सुबह उसका शव गांव से लगभग 150 मीटर दूर एक गेहूं के खेत में पड़ा मिला। सुबह कुछ ग्रामीण खेतों की ओर शौच के लिए गए थे। उनकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। शव खून से लथपथ महिला के शव काे देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें