मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ के खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, चेहरा और सिर कूचकर की गई हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ के खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, चेहरा और सिर कूचकर की गई हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव खाली प्लॉट में मिला। सिर और चेहरे को कूचकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस शव की शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिवार को देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गईं।पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अमित कुमार आनंद ने बताया कि बिजनौर थाना के अशरफ नगर के पास गांव के बाहर स्थित एक झील के किनारे खाली प्लॉट में आज सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान ग्राम अशरफ नगर निवासी सूरज गौतम के रूप में की है। वह पीजीआई अस्पताल में संविदा पर सफाई कर्मचारी था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी एवं सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।पूछताछ में परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि बेटा सूरज रात 8:30 बजे घर से निकलने की बात कहकर निकला और वापस नहीं लौटा। रात में जब उसका फोन मिलाया गया तो नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। पुलिस को जांच के दौरान एक ईंट मिली, जिसमें खून के निशान मिले। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित कराए गए।थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से की जारी है। शीघ्र आवश्यक तथ्यों का अनावरण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें