मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

लापता बच्चे का शव तालाब में मिला, दंपत्ति पर अपहरण और हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लापता बच्चे का शव तालाब में मिला, दंपत्ति पर अपहरण और हत्या का आरोप

उरई। जिले के एट कोतवाली क्षेत्र में लापता एक बच्चे का शव शनिवार सुबह तालाब में मिला। परिजनों ने बाइक सवार दंपत्ति पर बच्चे को टक्कर मारने के बाद इलाज के बहाने ले जाकर तालाब में फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में रहने वाला सूर्यांश (07) शुक्रवार शाम को घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था, तभी वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आस-पास काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बच्चे की तलाश के दौरान उन्हें पता चला कि एक बाइक सवार दंपत्ति ने बच्चे को टक्कर मार दी थी और उनके द्वारा बच्चे को इलाज के बहाने ले जाया गया। परिजनों ने आस-पास के कई निजी और सरकारी अस्पतालों की जांच की, लेकिन सूर्यांश का कही कुछ पता नहीं चला।शनिवार सुबह ग्रामीणों को गांव के बाहर स्थित एक तालाब में बच्चे का शव तैरता हुआ नजर आया। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर एट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें