मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

बागपत में युवक की हत्या में चार आराेपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बागपत में युवक की हत्या में चार आराेपित गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में बीते दिनाें युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में छिपाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार काे घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने स्वीकारा कि उन चारों ने मिलकर युवक की हत्या की थी।थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि दाहा गांव निवासी अरविंद उर्फ बिल्लू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई संजय उर्फ संजू निरपुड़ा गांव निवासी किसान सचिन के यहां रहकर खेत में गन्ना छिलाई का काम कर रहा था। लगभग एक महीने से वह घर नहीं आया है।सचिन से पूछा ताे उसने काेई जवाब नहीं दिया। आशंका है कि भाई के साथ काेई अनहाेनी हुई है।पुलिस ने पीड़ित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सचिन और उसके तीन साथी आकाश, शुभम और अजीत को गिरफ्तार सख्ती से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने सोमवार को गन्ने के खेत में दफनाया गया शव बरामद कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या का इस्तेमाल किया हथियार भी बरामद कर लिया।मुख्य आरोपित सचिन ने बताया कि उसने खेती-बाड़ी की देखभाल के लिए दाहा ग्राम निवासी संजय को डेढ़ माह पहले घरेलू नौकर के रूप में रखा था। चार मार्च को उन लोगों ने ट्यूबवेल पर शराब पी। संजय भी उनके साथ था। दोपहर को सचिन जब गांव से ट्यूबवेल पर पहुंचा तो उसका भैंसा नहीं मिला। उसने संजय से पूछा तो वह कुछ जवाब नहीं दे पाया इस पर उसने अपने साथी आकाश, अजीत व शुभम के साथ मिलकर संजय काे मारपीटा, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में गड्ढा खुदवाकर दफना दिया था। फावड़ा व अन्य सामान पास के खेतों में फेंक दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें